P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold And Silver Price Today 22 October 2025: सोना-चांदी के गिरे रेट,...

Gold And Silver Price Today 22 October 2025: सोना-चांदी के गिरे रेट, खरीददारों की बल्ले-बल्ले!

धनतेरस के बाद गिरे भाव

Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोने के भाव पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहे थे, लेकिन धनतेरस के बाद सोना-चांदी के दाम गिरते गए हैं। जिसके कारण खरीददारों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है, क्योंकि जानकार बता रहे हैं कि आने वाले वक्त में इनके दाम फिर से आसमान छूएंगे।

सोना फिर हुआ सस्ता
दिवाली से सोने की चमक लगातार फीकी पड़ रही है। तीसरे दिन फिर सोना फिसलकर नीचे आया है, और इन तीन दिनों में 24 कैरेट की शुद्धता वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम 290 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं दिवाली के दो दिन पहले भी यानी धनतेरस 18 अक्टूबर को भी प्रति दस ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड 1 हजार 910 सस्ता हुआ था। वहीं आज प्रति दस ग्राम 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये और 22 कैरेट की शुद्धता वाला सोना भी 10 रुपये सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दो दिनों में 8 हजार 100 रुपये सस्ती हुई है। राजधानी दिल्ली में यह प्रति किलोग्राम 1 लाख 63 हजार 900 के भाव में बिक रही है।

बड़े महानगरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 30 हजार 720 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1 लाख 19 हजार 840 प्रति 10 ग्राम है। वहीं कोलकाता, और मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 19 हजार 690 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 30 हजार 570 प्रति 10 ग्राम है जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 30 हजार 920 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1 लाख 20 हजार 10 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु और हैदराबाद में भाव
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 19 हजार 690 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 30 हजार 570 प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ और पटना में भाव
पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 19 हजार 740 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 30 हजार 620 प्रति 10 ग्राम है जबकि लखनऊ में 22 कैरट गोल्ड 1 लाख 19 हजार 840 और 24 कैरट गोल्ड 1 लाख 30 हजार 720 में मिल रहा है।

जयपुर और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 19 हजार 740 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 30 हजार 620 प्रति 10 ग्राम है जबकि जयपुर में 22 कैरट गोल्ड 1 लाख 19 हजार 840 और 24 कैरट गोल्ड 1 लाख 30 रुपये 720 में मिल रहा है।

फिर फीकी पड़ी चांदी
लगातार दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज दूसरे दिन चांदी के भाव फीके पड़े हैं। दिल्ली में आज इसके भाव प्रति किग्रा 100 रुपये गिरे हैं। एक दिन पहले यह 8 हजार रुपये सस्ती हुई थी। आज दिल्ली में चांदी 1 लाख 63 हजार 900 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा 1 लाख 81 हजार 900 रुपये है यानी कि चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट