P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालMadhya Pradesh weather: भोपाल का पारा 5.2 डिग्री तक पहुंचा

Madhya Pradesh weather: भोपाल का पारा 5.2 डिग्री तक पहुंचा

मौसम का हाल

Madhya Pradesh weather Report: भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ एमपी में पवर्तीय क्षेत्रों से आ रही उत्तरी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में बीते एक सप्ताह से शीत लहर का प्रकोप जारी है। ठंड ने नवंबर के महीने में बीते कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। रविवार-सोमवार की रात आजादी के बाद पहली बार नवंबर के महीने में भोपाल का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 30 नवंबर 1941 को भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जिसके चलते मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस पर पारा
रविवार-सोमवार की रात मध्यप्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम में अब तक किसी भी शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज नहीं किया गया था। वहीं भोपाल का पारा भी 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रदेश में रविवार को सभी शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, यानी शीतलहर का प्रकोप जारी है, जबकि बीती रात प्रदेश के 16 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, बीते 24 घंटे में बैतूल, भोपाल, धार, खंडवा, राजगढ़ और रतलाम में माइनस एक डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है, जबकि सागर जिले में 21 डिग्री सेल्सियस का परिवर्तन दर्ज किया गया।

अगले 3 दिनों तक ठंड का प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार ‘बीते 24 घंटे में मध्य प्रदेश में वर्षा दर्ज नहीं की गई, वर्तमान में श्रीलंका तट के ऊपर के एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, इसके साथ ही एक साइक्लोन सकुर्लेशन समुद्रतल से 7.5 किलोमीटर की उंचाई पर फैला है और दक्षिण-पश्चिम की दिशा में झुका हुआ है, अगले 24 घंटे में इसके पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है, इसीलिये अगले तीन दिनों तक मध्यप्रदेश में शीत लहर का दौर जारी रहेगा।

आज इन 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
आज सोमवार को धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, देवास, भोपाल, छतरपुर, दमोह, पन्ना, जबलपुर, कटनी, मैहर, रीवा और सतना में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को 11 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
इंदौर, देवास, सीहोर, शाजापुर, भोपाल, राजगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर और जबलपुर में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट