P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशोले फिल्म की तर्ज पर हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा आशिक… प्रेमिका की...

शोले फिल्म की तर्ज पर हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा आशिक… प्रेमिका की बेवफाई से टूटा दिल

मैहर जिले के जरियारी गांव में घंटों तक चला ड्रामा

मैहर/अनुराग कुमार सिंह/ खबर डिजिटल/ मैहर जिले के जरियारी गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक गांव के पास स्थित 132 केवी हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक प्रेमिका की बेवफाई से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर रहा था।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक ऊंचे टॉवर के ऊपर बैठा हुआ है। पहले तो लोगों को लगा कि कोई बिजली विभाग का कर्मचारी काम कर रहा है, लेकिन जब युवक को बार-बार चिल्लाते हुए और असामान्य हरकत करते देखा गया, तो तुरंत नादन देहात थाने को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस के अफसर
पुलिस ने पहले आसपास की भीड़ को दूर कराया और फिर युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास शुरू किया। लगातार कई घंटों से पुलिस और ग्रामीण युवक को नीचे उतरने के लिए माइक से समझाइश दे रहे थे, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी।

आदिवासी समाज का है युवक
गांव वालों के मुताबिक युवक आदिवासी समाज से है, और उसकी पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के सुलखमा गांव के निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन कुछ समय पहले युवती ने उससे दूरी बना ली। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया।

लोगों की जुटी भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों में भी यह खबर फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस प्रशासन लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों के संपर्क में है ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। हालांकि पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद युवक टॉवर से नीचे उतर गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट