P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालबड़ी खबर; राज्य मंत्री के काफिले ने ई-रिक्शा को उड़ाया, छतरपुर में...

बड़ी खबर; राज्य मंत्री के काफिले ने ई-रिक्शा को उड़ाया, छतरपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग के दोनों पैर कटे, ग्वालियर रेफर; 7 लोग घायल

भोपाल/ खबर डिजिटल/ छतरपुर में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के काफिले में चल रहे फॉलोअप वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सवार 7 लोग घायल हो गए। एक बुजुर्ग के दोनों पैर कट गए। ग्वालियर के अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई है। ई रिक्शा चालक समेत 6 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।हादसा लवकुश नगर थाना इलाके के बसंतपुर तिराहे के पास हुआ।


बुदौरा गांव के रहने वाले साहब सिंह (70) दिवाली के लिए सामान खरीदकर लवकुश नगर से अपने गांव लौट रहे थे। ई-रिक्शा में सात लोग सवार थे। इसी दौरान फॉलोअप वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे वह पलट गया।गंभीर रूप से घायल साहब सिंह को लवकुश नगर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पहले जिला अस्पताल फिर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट