नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ सोने की कीमतों में जारी तेजी पर ब्रेक लगा है। यह रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गया। 17 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का दाम मामूली तौर पर गिरकर 1 लाख 29 हजार 580 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जोकि 16 अक्टूबर को 1 लाख 29 हजार 544 रुपये था। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी कमी आई है। आइए जानते हैं देश के 10 बड़े शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट क्या है और चांदी कितनी सस्ती हो चुकी है…
दिल्ली में कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 29 हजार 580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1 लाख 18 हजार 790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख18 हजार 640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 29 हजार 430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भाव
इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 29 हजार 580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1 लाख 18 हजार 810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में भाव
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1 लाख 18 हजार 690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 29 हजार 480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
हैदराबाद में भाव
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 18 हजार 640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 29 हजार 430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चांदी का भाव
17 अक्टूबर को सुबह चांदी का रिटेल भाव गिरकर 1 लाख 88 हजार 900 रुपये प्रति किलोग्राम पर गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी का हाजिर भाव मामूली बढ़त के साथ 53.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में सप्लाई में भारी कमी के कारण भावों में उतार चढ़ाव की स्थिति निर्मित हुई है।


