P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमंत्री प्रहलाद पटेल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, अचानक पहुंचे दिल्ली!

मंत्री प्रहलाद पटेल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, अचानक पहुंचे दिल्ली!

मंत्री प्रहलाद पटेल की सोशल मीडिया पोस्ट ने बताई वजह

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ एमपी के एक वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद पटेल अचानक नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। वरिष्ठ मंत्री की प्रधानमंत्री निवास जाकर पीएम से मुलाकात की खबर फैलते ही राजधानी में हलचल तेज हो गई। कई तरह की राजनीतिक कयासबाजियों का बाजार गर्म हो गया। इसी दौरान मंत्री का ट्वीट सामने आने के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया, क्योंकि उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की वजह साफ हो गई। वरिष्ठ मंत्री ने पीएम के अलावा अन्य मंत्रियों, सांसदों से भी मुलाकात की थी और अपने एक्स हेंडल पर इनकी तस्वीरें भी साझा कीं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी की मुलाकात
मध्यप्रदेश के पंचायत, ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में यूपी के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज से भी उनकी मुलाकात हुई। साक्षी महाराज ने मंत्री प्रहलाद पटेल का सम्मान किया जिसपर उन्होंने आभार जताया।

मुलाकातों की यह थी वजह
मंत्री प्रहलाद पटेल, पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री की पीएम से मुलाकात और वो भी उनकी व्यवस्तताओं के बीच, तो इसको लेकर राज्य के राजनैतिक हल्कों में खलबली मच गई। इस मुलाकात के अनेक राजनैतिक निहितार्थ निकाले जाने लगे, विश्लेषक और राजनेता तमाम कयास लगाने लगे। हालांकि कुछ ही देर में मंत्री प्रहलाद पटेल की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कारण स्पष्ट हो गया। मंत्री के ट्वीट से स्थिति साफ हो गई और इधर उधर की चर्चाएं थम गईं। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया हेंडर पर लिखा कि आज प्रातः प्रधानमंत्री निवास पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से से भेंट कर अंगवस्त्र और पुष्प देकर स्वागत किया। मेरी पुस्तक ‘परिक्रमा कृपासार एवं १०८ नदियों के उद्गम का जल अखरोट के डिब्बे में जानकारी सहित भेंट किया। यह मेरे गत दो वर्षों का प्रयास है ।समय देने एवं सहृदयता के लिए आभार व्यक्त करता हूं। इसके बाद सारी संभावनाओं पर विराम लग गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट