P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी पुलिस का व्यापक अभियान — 211 वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी,...

कटनी पुलिस का व्यापक अभियान — 211 वारंटियों और अपराधियों की गिरफ्तारी, सड़क सुरक्षा पर सघन कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल /कटनी-पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक नाइट कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई।कुल 211 वारंटियों और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया तथा सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय किए गए।नाइट कॉम्बिंग गश्त की प्रमुख उपलब्धियां —29 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी (वर्षों से फरार थे)111 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया25 जमानती वारंट और 45 सम्मन किए गए तामिल51 निगरानी बदमाशों एवं 60 गुंडा बदमाशों की जांच26 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब जब्त19 चालकों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही, वाहन जब्त05 जुआ अधिनियम के प्रकरण पंजीबद्ध01 आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्जअन्य कानूनी कार्रवाइयाँ —धारा 170 बीएनएसएस के तहत 13 आरोपी पर कार्यवाहीधारा 126,135 बीएनएसएस के तहत 82 प्रकरणों में 98 व्यक्तियों पर कार्रवाईधारा 129 बीएनएसएस के तहत 03 व्यक्तियों पर कार्यवाहीसुरक्षा और सतर्कता उपाय —प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और हाईवे पर संदिग्धों की जांचदेर रात घूम रहे युवकों को सख्त चेतावनीयात्रियों और परिवारों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में सहायताबैंकों और एटीएम पर सुरक्षा बलों का औचक निरीक्षणकटनी पुलिस का यह अभियान अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने में कारगर साबित हुआ है।भविष्य में भी कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कॉम्बिंग गश्त लगातार जारी रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट