P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar news: विधायक शैलेंद्र कुमार जैन दंपति ने वृद्धजनों संग मनाई दीपावली

Sagar news: विधायक शैलेंद्र कुमार जैन दंपति ने वृद्धजनों संग मनाई दीपावली

आनंदाश्रम में बांटी बुजुर्गों को खुशियां

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ दीपावली के पावन अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन और उनकी धर्मपत्नी अनुश्री जैन ने प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी सपरिवार राजघाट रोड स्थित आनंदाश्रम (वृद्धाश्रम) पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने के साथ उन्हें भेंट भी दी।

आनंदाश्रम में दिखी मुस्कान की झलक
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन दंपति ने सबसे पहले वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके साथ दीप प्रज्वलन कर रोशनी के इस त्योहार की शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने सभी निवासरत वृद्ध माताओं-पिताओं को मिठाई खिलाई, दीपक वितरित किए तथा स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए। इस दौरान आश्रम में उल्लासपूर्ण वातावरण रहा, बुजुर्गों के चेहरों पर प्रसन्नता झलकती रही।

‘समाज की अमूल्य धरोहर वृद्धजन’
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि ‘वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका आशीर्वाद ही जीवन की सच्ची पूंजी है। दीपावली जैसे त्योहार का वास्तविक आनंद तभी है, जब हम समाज के उन लोगों के साथ खुशियां बांटें, जिन्हें परिवार और अपनापन की आवश्यकता है।’

‘वृद्धों के पास मिलता है सुकून’
श्रीमती अनुश्री जैन ने भी वृद्धजनों के साथ समय बिताया और कहा कि ‘इनके सानिध्य में मन को सुकून और संतोष मिलता है। यह हमारा सौभाग्य है कि हर वर्ष इस पावन पर्व पर हम इनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।’

कार्यक्रम के दौरान आनंदाश्रम परिसर को दीपों से सजाया गया था। विधायक दंपति के आगमन पर वृद्धजन एवं आश्रम स्टाफ ने उनका स्वागत किया। सभी ने मिलकर दीप जलाए और सामूहिक रूप से ‘शुभ दीपावली’ के गीत गाए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट