P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSeoni Breaking News: DIG और शराब ठेकेदार पर आरक्षक ने लगाया आरोप

Seoni Breaking News: DIG और शराब ठेकेदार पर आरक्षक ने लगाया आरोप

पत्र लिखकर अचानक हुआ लापता

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ जिले में पदस्थ पुलिस आरक्षक योगेश राजपूत अचानक लापता हो गया, उसने इससे पहले एक पत्र भी लिखा। परिजनों ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, वहीं अपने आरक्षक की तलाश में पुलिस जुटी है।

DIG और शराब ठेकेदार पर लगाया आरोप
पुलिस आरक्षक योगेश राजपूत ने पत्र में छिंदवाड़ा जोन के डीआईजी राकेश सिंह और शराब ठेकेदार संजय भारद्वाज पर झूठे मामले में फसाने का आरोप लगाया। दरअसल बीते दिनों बालाघाट पुलिस योगेश चंद्रवंशी के घर नोटिस लेकर पहुंची थी, बालाघाट में माल खाने से चोरी हुए लाखों रुपये और जेवर मामले पर बालाघाट पुलिस सिवनी पहुंची थी, इस दौरान बालाघाट पुलिस और आरक्षक योगेश राजपूत के बीच तीखी बहस हुई थी। वहीं अब मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

वरिष्ठ अधिकारियों की भी सीधी नजर
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं, और पुलिस आरक्षक को जल्द ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट