P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के बिगड़े बोल…. कलेक्टर से फोन पर...

मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के बिगड़े बोल…. कलेक्टर से फोन पर महिला नायब तहसीलदार को बताया “ढीठ”

कोई प्रशासनिक प्रतिक्रिया नहीं आई सामने

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जिले के बानमोर में लंबे समय से फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरने के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर का एक बयान चर्चा में आ गया। धरनास्थल पर पहुंचे सांसद ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

कलेक्टर ने फोन पर की अभद्र टिप्पणी
इसी दौरान सांसद ने कलेक्टर को फोन करते हुए कथित तौर पर कहा कि “अब लेडीज हैं, इसलिए कुछ कह नहीं सकते… बहुत ढीठ है नायब तहसीलदार।” सांसद के इस बयान के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई। महिला अधिकारी को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

सांसद के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त
हालांकि सांसद के आश्वासन के बाद फ्लाईओवर की मांग को लेकर चल रहा धरना समाप्त करा दिया गया। फिलहाल इस पूरे मामले पर प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट