P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Samadhan Yojana: 28 फरवरी तक जमा करें बकाया बिल, सरचार्ज में...

MP Samadhan Yojana: 28 फरवरी तक जमा करें बकाया बिल, सरचार्ज में 90% की छूट

MP Bijli Bill Samadhan Yojana 28 फरवरी 2026 तक एकमुश्त भुगतान पर विशेष छूट।

भोपाल/ खबर डिजिटल/ MP Samadhan Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 में बिजली बिल बकायादारों के लिए सरचार्ज पर 90 प्रतिशत की छूट दे रही है। पहला चरण समाप्त हो गया है, अब शेष बिजली बिल बकायादार उपभोक्‍ताओं के लिए दूसरा चरण शुरू किया गया है। इस समयावधि में बकाया बिल जमा करने पर विशेष छूट दी जा रही है। यह छूट 28 फरवरी तक एकमुश्‍त बकाया बिजली बिल जमा करने पर दी जाएगी।

28 फरवरी तक मिलेगा विशेष छूट

MP Bijli Bill Samadhan Yojana समाधान योजना 2025-26 का उद्देश्य 3 माह से अधिक अवधि के उपभोक्ताओं को बकाया विलंबित भुगतान के सरचार्ज पर छूट प्रदान करना है। यह योजना जल्दी आएं, एकमुश्‍त भुगतान कर ज्यादा लाभ पाएं के सिद्धांत पर आधारित है। इस योजना में द्वितीय और अंतिम चरण 01 फरवरी से शुरू हो चुका है जो कि 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। दूसरे चरण में एक मुश्‍त भुगतान करने पर 70 से 90 फीसदी तथा किस्‍तों में भुगतान करने पर 50 से 60 फ़ीसदी तक सरचार्ज माफ किया जा रहा है।

27 करोड़ का चावल सड़ गया, लेकिन गरीबों को नहीं मिला… – Khabar Digital

समाधान योजना 2025-26 का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को म.प्र. मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल हेतु portal.mpcz.in पर पंजीयन कराना होगा। कंपनी के उपाय एप एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) तथा एमपी ऑनलाइन पर भी पंजीयन की सुविधा उपलब्‍ध है। पंजीयन के दौरान अलग-अलग उपभोक्ता श्रेणी के लिए पंजीयन राशि निर्धारित की गई है। घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत तथा गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत भुगतान कर पंजीयन कराकर योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत विवरण तीनों कंपनियों की वेबसाइटों पर भी देखा जा सकता है साथ ही विद्युत वितरण केंद्र में पहुंचकर भी योजना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।

समाधान योजना के पहले चरण में 533 करोड़ जमा

MP Bijli Bill Samadhan Yojana प्रथम चरण में 31 जनवरी 2026 तक 5 लाख 25 हजार से अधिक बकायादार उपभोक्‍तओं ने सौ फीसदी तक सरचार्ज में छूट का लाभ उठाया है। 01 फरवरी से द्वितीय चरण की शुरूआत हो चुकी है जो कि 28 फरवरी तक चलेगा। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि पिछले साल 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्‍ताओं ने सौ फीसदी तक छूट का लाभ लिया। कंपनी ने उपभोक्‍ताओं से अपील की है कि तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्‍ता योजना के प्रथम चरण में शामिल नहीं हो पाए वे अब द्वितीय चरण में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्‍त जमा करके 90 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं।

kisan budget 2026: बजट में किसानों को क्या मिला ? शिवराज ने दी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर – Khabar Digital

बिजली बिल बकायादारों के लिए बड़ी राहत!

MP Bijli Bill Samadhan Yojana मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण में मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 5 लाख 26 हजार 412 बकायादार उपभोक्‍ताओं ने अपना पंजीयन कराकर लाभ लिया है। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 533 करोड़ 14 लाख से अधिक की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 263 करोड़ 84 लाख रूपए का सरचार्ज माफ किया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के लागू होने से ऐसे अनेक उपभोक्‍ता हैं जो बकाया बिल जमा कर रहे हैं और एकमुश्‍त बकाया राशि जमा करने पर अधिकतम छूट का लाभ ले रहे हैं। यह योजना उन बकायादार उपभोक्ताओं के लिए वरदान बनी है जो सरचार्ज के कारण मूलधन राशि जमा नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें समाधान योजना के द्वितीय चरण में सरचार्ज में 50 से लेकर 90 प्रतिशत तक छूट के साथ एकमुश्‍त अथवा किस्तों में भुगतान करने का विकल्प मिल रहा है।

Madhya Pradesh Hindi News, मध्य प्रदेश समाचार, MP Latest News

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट