MP CS Anurag Jain: मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के नौकरशाही में महाबदलाव होने की अटकले लगाई जाने लगी है। अटकले है कि अगले महीने यानी मई महीने में प्रदेश का मुख्य सचिव बदला जा सकता है। बदलेगा या नही यह तो केंद्र सकरार को तय करना है, लेकिन अंदर खाने से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है कि मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंन्द्र सरकार कोई बड़ी और सबसे अहम जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रही है।
नीति आयोग CEO बनेंगे अनुराग जैन!
सूत्रों की माने तो अनुराग जैन को नीति आयोग का सीईओ बनाया जा सकता है। ऐसा पहली बार होगा जब एमपी कैडर के किसी अधिकारी को नीति आयोग में तैनाती की जाएगी। अगर केंद्र सरकार अनुराग जैन को केंद्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी देती है तो निश्वित रूप से प्रदेश के नया मुख्य सचिव मिलेगा। आपको बता दें कि नीति आयोग सीईओं का पद पिछले एक माह से खाली है। इसके पहले नीति आयोग के अध्यक्ष वीवीआर सुब्रमण्यम थे जो छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी है। सेवानिवृत होने के बाद सरकार ने उन्हें तीन साल के लिए नीति आयोग का सीईओं बनाया था। उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। वर्तमान में नीति आयोग का अतिरिक्त प्रभार छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी निधि छिब्बर के पास है।
कौन है अनुराग जैन?
आपको बता दें कि अनुराग जैन देश के उन चुनिंदा टॉप 10 अधिकारियों में जिन्हें पीएम मोदी खुद व्यक्तिगत रूप से जानते है। अनुराग जैन केंद्र सरकार में कई बड़े पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके है। वे पीएम कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। वर्तमान में अनुराग जैन एमपी सरकार में प्रमुख सचिव है। सरकार ने उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया था। उनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर केंद्र सरकार उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी सौप सकती है और प्रदेश को नया प्रमुख सचिव मिल सकता है।


