P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशDewas News: देवास पुलिस ने किया सायबर फ्रॉड का एक और जाल...

Dewas News: देवास पुलिस ने किया सायबर फ्रॉड का एक और जाल उजागर, बिहार से पकड़ाया आरोपी

70 हजार रुपये की राशि की जब्त

देवास/पवन उपाध्याय/खबर डिजिटल/ थाना कांटाफोड़ पुलिस ने सायबर ठगी की एक गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए 1500 किलोमीटर दूर बिहार राज्य के जिला शेखपुरा से एक शातिर सायबर ठग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से लगभग 70 हजार रुपये की ठगी की राशि जब्त की गई, और कई फर्जी बैंक खातों को फ्रीज कराया गया है।

क्या है पूरा मामला
7 अक्टूबर को थाना कांटाफोड़ पर फरियादी शैलेन्द्र सिंह राठौर पिता करणसिंह राठौर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बोरानी द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया कि मोबाइल नंबर 7439099435 से झांसा देकर विभिन्न समयों में PhonePe के माध्यम से कुल 3 लाख 15 हजार 825 रुपये की ठगी की है। फरियादी की शिकायत पर से थाना कांटाफोड़ में अपराध क्रमांक 342/2025 धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं पीड़ितों को राहत दिलाने हेतु पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद के द्वारा सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन के मार्गदर्शन में एसडीओपी (बागली) सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी कांटाफोड़ सुरेखा निमोदा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम पटना (बिहार) तथा शेखपुरा जिला तक पहुंची, जहां ग्राम महानंदपुर थाना शेखुपुर सराय, जिला शेखपुरा (बिहार) में जंगल के बीच मचान बनाकर साइबर ठगी कर रहे आरोपी रंजन पिता जगदीश प्रसाद यादव उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए, साथ ही उसके बैंक खाते में मौजूद 70 हजार रुपये की राशि फ्रीज की गई तथा अन्य 5 फर्जी बैंक खातों को भी चिन्हित कर फ्रीज कराया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने तत्काल लिया एक्शन
सायबर अपराधियों के लिए एसपी गहलोद ने कहा है कि उन पर लगाम लगाने के लिए जागरुकता भी फैलाई जाए, और इसके लिए पुलिस की तरफ से कोई कार्यशाला आयोजित हो सकती है, वो भी किया जाए

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट