P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालMP की लाड़ली बहनों के खाते में आज मई माह का 1,250...

MP की लाड़ली बहनों के खाते में आज मई माह का 1,250 ₹ आयेगा..

लाडली बहना योजना Ladli Behna Yojana के तहत मई 2025 की 24वीं किस्त आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीधी जिले की तहसील गोपदबनास से महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे।

Ladli Behna Yojana 2025: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में Ladli Behna Yojana लाड़ली बहना योजना की मई माह की 24वीं किस्त 1552 करोड़ 38 लाख रूपये अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को सीधी जिले की तहसील गोपदबनास से विभिन्न योजनाओं की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे।

56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रूपए की राशि अंतरित करेंगे। 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 57 करोड़ रुपए की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीधी जिले के धोहनी में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे।

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के तहत मई 2025 की 24वीं किस्त आज, 15 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि पहले हर महीने की 10 तारीख को आती थी, लेकिन इस बार इसे 5 दिन विलंब से जारी किया जा रहा है। इस किस्त के तहत लगभग 1.27 करोड़ महिलाओं को ₹1,250 की राशि मिलेगी। हालांकि, इस बार योजना में नए नामों को नहीं जोड़ा जा रहा है, जिससे कुछ महिलाओं में निराशा है। आप अपने खाते में राशि की स्थिति जानने के लिए समग्र पोर्टल पर जाकर आवेदन की स्थिति चेक कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र आईडी और ओटीपी की आवश्यकता होगी। यदि आपके खाते में राशि नहीं आई है, तो आप नजदीकी बैंक शाखा या संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट