Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशइंदौरMP Flight: MP में आज से शुरु होंगी 4 फ्लाइट्स, भोपाल-रीवा से...

MP Flight: MP में आज से शुरु होंगी 4 फ्लाइट्स, भोपाल-रीवा से शुरू होगी सेवा

भोपाल। मध्यप्रदेश में हवाई सफर को लेकर बड़ी शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश को 4 नई डायरेक्ट फ्लाइट्स मिलने वाली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अगस्त, रविवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से इन हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। नई उड़ानों से भोपाल, रीवा, जबलपुर और पटना-कोलकाता के बीच सीधा हवाई संपर्क बेहतर होगा।

भोपाल से रीवा की पहली फ्लाइट को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा की पहली फ्लाइट को फ्लैग ऑफ करेंगे। इन सभी नई हवाई सेवाओं का संचालन अलायन्स एयर करेगी। राज्य सरकार की मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति के तहत इन रूट्स को आर्थिक मदद भी दी जा रही है। हर राउंड ट्रिप पर सरकार 10 लाख रुपए तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग यानी VGF देगी।

भोपाल-पटना फ्लाइट से दोनों राज्यों के बीच सीधा संपर्क

भोपाल से पटना के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से मध्यप्रदेश की राजधानी सीधे बिहार की राजधानी से जुड़ जाएगी। इससे दोनों राज्यों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मध्यप्रदेश में रहने वाले बिहार के लोगों, व्यापारियों और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी सफर आसान होगा।

रीवा-जबलपुर से कोलकाता की सीधी उड़ान

नई सेवाओं में रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता की डायरेक्ट फ्लाइट भी शामिल हैं। इन उड़ानों के शुरू होने से रीवा और जबलपुर का कोलकाता के साथ सीधा हवाई संपर्क बनेगा। इससे पूर्वी भारत के दूसरे शहरों तक पहुंच भी आसान हो सकती है।

8 नए हवाई मार्गों को मंजूरी

मध्यप्रदेश सरकार हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत काम कर रही है। नीति के तहत अब तक 8 नए हवाई मार्गों को मंजूरी दी गई है। इनमें से 4 रूट पर सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। इनमें रीवा-दिल्ली, रीवा-इंदौर, रीवा-रायपुर और इंदौर-अबुधाबी शामिल हैं। अब भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के लिए सेवाएं शुरू की जा रही हैं। 

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट