P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP News: मप्र के करीब 1 लाख फार्मासिस्टों के लिए खुशखबरी… समान...

MP News: मप्र के करीब 1 लाख फार्मासिस्टों के लिए खुशखबरी… समान वेतन और प्रमोशन की ताजा अपडेट

हाईकोर्ट के फैसले का असर

Pharmacist Promotion: भोपाल/खबर डिजिटल/ अस्पताल में दवा वितरण प्रणाली को बखूबी ढंग से निभाने वाले प्रदेश के फार्मासिस्टों अब समान काम समान वेतन मिलने की संभावनाएं बढ़ गई। मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने इस दिशा में केंद्र सरकार को अपना अभिमत भेज दिया है। जिसका फायदा करीब 90 हजार फार्मासिस्टों को मिलेगा। मप्र स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर बताया है कि फार्मासिस्ट रिकूटमेंट, प्रमोशन एंड सर्विस रेगुलेशन पॉलिसी-2025 को प्रदेश में लागू किया जाना फार्मासिस्टों के हित में है। इससे फार्मासिस्ट योग्यता के अनुसार देश और प्रदेश में कहीं भी काम कर सकेंगे।

फार्मासिस्टों को अधिकारी बनने का असर
फार्मासिस्टों के लिए नीति लागू होने के बाद फार्मासिस्टों के वेतन में चैनल के अनुसार बढ़ोतरी होगी।इसी तरह से अगर प्रदर्शन सही रहने पर पदोन्नति मिल जाएगी, साथ ही राजपत्रित अधिकारी के पद तक काम करने का अवसर भी मिल सकता है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत सरकार को लिखा गया पत्र
मप्र स्टेट फार्मसी कौसिल के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि उनका प्रयास है प्रदेश में फार्मेसिस्ट के लिए फार्मासिस्ट रिक्रूटमेंट, प्रमोशन एंड सर्विस रेग्युलेशन पॉलिसी-2025 का लाभ मिले। इसके लिए कोशिश जारी है। इसलिए भारत सरकार को पत्र भी लिखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट