भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती 2025 को लेकर अब मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन तिथियों में संशोधन करते हुए ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए अलग जेंडर विकल्प उपलब्ध कराया है। अब उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) अभ्यर्थी भी इस पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती आवेदन की नई अंतिम तिथि 22 अक्टूबर
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती के लिए पहले निर्धारित तिथि में बदलाव करते हुए अब 22 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती पोर्टल में उम्मीदवार प्रोफाइल में ‘ट्रांसजेंडर’ के लिए नया जेंडर ऑप्शन जोड़ा गया है। उभयलिंगी अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए 29 अक्टूबर 2025 तक समय दिया गया है।
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में कोर्ट केस वाले अभ्यर्थियों को भी राहत
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में जिन उम्मीदवारों का मामला न्यायालय में लंबित है, उन्हें भी आवेदन करने की अनुमति दी गई है, लेकिन उनके परिणाम हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के आधार पर जारी होंगे।
मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती संशोधित तिथियाँ इस प्रकार हैं:
आवेदन प्रारंभ की तिथि: 16 अक्टूबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025
ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के दस्तावेज़ अपलोड करने की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2025
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ESB के इस निर्णय से पुलिस बल में अब ट्रांसजेंडर को भी मौका मिलेगा। इससे तृतीय लिंग समुदाय को सरकारी सेवाओं में भागीदारी का नया अवसर मिलेगा साथ ही समानता का अधिकार भी मिलेगा।


