P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअब हाईटेक होंगे MP पुलिस थाने, जांच अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट

अब हाईटेक होंगे MP पुलिस थाने, जांच अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट

जांच अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट | CM Mohan Yadav

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश पुलिस अब हाईटेक बन रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर पुलिस थानों में जांच अधिकारियों को टैबलेट दिए जा रहे हैं।

पहले चरण में 1732 अधिकारियों को टैबलेट मिलेंगे, जल्द ही 25,000 टैबलेट खरीदे जाएंगे। इससे आपराधिक घटनाओं का डाटा डिजिटल होगा और कागजी कार्यवाही का समय बचेगा। इस पहल से ना केवल पुलिस विभाग की कार्यशैली में सुधार होगा, बल्कि यह समाज में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधों की जांच को भी अधिक प्रभावी बना सकेगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों के कामकाजी माहौल को बेहतर बनाना और जांच प्रक्रिया को तेजी से और अधिक प्रभावी बनाना है। यह कदम पुलिस के कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के साथ-साथ डिजिटल भारत की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट