P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबड़ी खबर: श्री जी इंटरप्राइजेज माधव नगर मे पड़ा छापा बड़ी...

बड़ी खबर: श्री जी इंटरप्राइजेज माधव नगर मे पड़ा छापा बड़ी मात्रा मे जप्त हुआ महाकोष का नकली ब्रांड महासुख जप्त

कटनी( सौरभ श्रीवास्तव) पतंजलि फूड्स लिमिटेड के मशहूर खाद्य तेल ब्रांड “महाकोष” की हूबहू नकल कर “महासुख” नाम से तेल बेच रही कंपनी श्री जी एंटरप्राइजेज़ पर बड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है।पतंजलि के लीगल एडवाइज़र नवकार एसोसिएट्स की ओर से अधिवक्ता नम्रता जैन और विजय सोनी ने बताया कि कंपनी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कटनी के महेश चंद्र जैन द्वारा संचालित श्री जी एंटरप्राइजेज़ “महासुख” ब्रांड के नाम पर ऐसा तेल बाजार में बेच रही है, जो देखने में महाकोष जैसा ही है और इससे उपभोक्ता भ्रमित हो रहे हैं।

दिल्ली कोर्ट के आदेश पर छापापतंजलि फूड्स लिमिटेड ने दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में मामला दर्ज कराया। अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए लोकल कमिश्नर मुकेश कुमार शर्मा को जांच का जिम्मा सौंपा।26 अगस्त को कटनी पुलिस की मदद से फैक्ट्री पर छापा मारा गया। छापे के दौरान नकली महासुख ब्रांड के तेल, लेबल और पैकेजिंग मटेरियल की बड़ी खेप जब्त की गई। जांच में यह साफ हुआ कि फैक्ट्री में पतंजलि के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क और कॉपीराइट की नकल कर नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। अदालत के आदेश पर इन सभी सामानों को सील कर दिया गया। अब ‘महासुख’ ब्रांड पर पूरी तरह रोकदिल्ली कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब ‘महासुख’ नाम से तेल का उत्पादन, बिक्री, भंडारण और प्रचार पूरी तरह गैरकानूनी होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने कहा है कि यह कार्रवाई उपभोक्ताओं के भरोसे और अपने ब्रांड की पहचान की सुरक्षा के लिए उठाया गया ठोस कदम है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट