P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेश​MP में शीतलहर का अलर्ट, उमरिया 7° के साथ सबसे ठंडा, 11...

​MP में शीतलहर का अलर्ट, उमरिया 7° के साथ सबसे ठंडा, 11 जिलों में पारा 10° के नीचे; अब ‘मावठा’ की तैयारी

कोहरे की चादर में लिपटे भोपाल-इंदौर; पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 फरवरी से बदल सकता है मौसम का मिजाज

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की है। आलम यह है कि प्रदेश के 11 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उमरिया शनिवार को प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

​प्रमुख शहरों का तापमान और कोहरे की स्थिति

​राजधानी भोपाल सहित इंदौर और ग्वालियर में रातें ठंडी बनी हुई हैं। इन तीनों प्रमुख शहरों में बीती रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जबलपुर में 10.8 और उज्जैन में 13 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश के अन्य ठंडे जिलों की बात करें तो:
​रीवा और खजुराहो: 7.4°C
​मंडला: 7.9°C
​नौगांव: 8.8°C
​सतना: 8.9°C
​राजगढ़ और शिवपुरी: 9°C

​सुबह के समय भोपाल, इंदौर, उज्जैन और रतलाम सहित करीब 10 जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता में कमी आई और सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों को ठिठुरन का अहसास हुआ। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही खिली धूप ने ठंड से कुछ राहत जरूर दिलाई।

​वेस्टर्न डिस्टरबेंस लाएगा बदलाव

​मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। 10 फरवरी से प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘मावठा’ (बेमौसम बारिश) गिरने का अनुमान है। अगले 48 घंटों तक कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर रहेगा, लेकिन बारिश या ओले गिरने की संभावना फिलहाल नहीं है।

भोपाल और इंदौर का ट्रेंड

​राजधानी भोपाल में फिलहाल दिन का तापमान 25 डिग्री के पार है, जो राहत दे रहा है, लेकिन रातें अब भी सर्द हैं। इंदौर की बात करें तो यहां फरवरी में बारिश का विशेष ट्रेंड नहीं रहा है, लेकिन रात का पारा लगातार 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे रात और सुबह की ठंड बरकरार है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट