Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीसमय-सीमा बैठक में निगमायुक्त सुश्री परिहार के कड़े निर्देश

समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त सुश्री परिहार के कड़े निर्देश

खबर digital कटनी – नगर निगम में सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने विभिन्न विभागों के कार्यों, विकास योजनाओं और लंबित आवेदनों की शाखावार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेज प्रगति लाने के निर्देश दिए।बैठक में उपायुक्त शैलेष गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, असित खरे, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।ई-नगरपालिका पोर्टल 2.0 के मॉड्यूल्स पर कार्य करने के निर्देशनिगमायुक्त ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी निर्धारित मॉड्यूल्स में ही कार्यालयीन कार्य करें और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।जल प्रदाय, राजस्व, लोक निर्माण, भवन अनुज्ञा, अतिक्रमण, स्वास्थ्य, विद्युत व योजना शाखा के समय-सीमा वाले पत्रों व शिकायतों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।जोन कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगेनागरिकों की सुविधा हेतु समग्र-ID से आधार ई-केवाईसी एवं बकाया कर वसूली के लिए जोन कार्यालयों में शिविर लगाने और उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश उपायुक्त व राजस्व अधिकारी को दिए।आवासीय पट्टा वितरण हेतु दल गठित करने के निर्देशनगरीय क्षेत्र में आवासीय पट्टों के वितरण की कार्रवाई तेज करने के लिए टेक्स कलेक्टरों के पूर्व आदेश अनुसार दल गठित कर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।मुख्य मार्गों पर गड्ढों की फिलिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देशबरगवा मुख्य मार्ग सहित नगर के अन्य वार्डों में गड्ढों की फिलिंग और परफॉर्मेंस गारंटी के कार्यों की जांच कर कमियों को दूर करने के निर्देश प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे को दिए गए।वर्कशॉप दुरुस्ती के लिए संपूर्ण आकलन मांगानिगमायुक्त ने निगम की वर्कशॉप को दुरुस्त करने हेतु उचित स्थल, कर्मचारियों एवं आवश्यक संसाधनों की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।अवैध मैरिज गार्डन पर होगी कार्रवाईनगर में संचालित 23 मैरिज गार्डन में से 14 के पास अनुमति है, जबकि 9 बिना अनुमति संचालित पाए गए।निगमायुक्त ने अवैध मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।अन्य निर्देशफिश पार्लर हेतु नगर में दो स्थलों का चयनप्रधानमंत्री आवास योजना (प्रेम नगर) में विद्युतीकरण कार्य में गतिमुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियानसेप्टिक टैंक सफाई प्रक्रिया का प्रचार-प्रसारआवारा मवेशियों पर सख्त कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट