सिवनी/ खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ सिवनी जिले में भारत सरकार के जनगणना कार्य को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जनगणना ड्यूटी पर नियुक्त शिक्षिका शाहिस्ता अंजुम की जगह उनका बेटा गांव में जाकर जनगणना संबंधी कार्य करता पाया गया। मामला उस समय विवाद का रूप ले बैठा जब युवक एक घर में जानकारी जुटाने पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उसकी पहचान और अधिकार को लेकर विरोध जताया।
ग्रामीणों का आरोप है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्य में नियमों की अनदेखी की गई है। विरोध के बाद शिक्षिका शाहिस्ता अंजुम और उनके पति शिक्षक जकरिया खान पर ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
जनगणना कार्य में बड़ी लापरवाही आई सामने
इस पूरे मामले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा कान्हीवाड़ा थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले पर जनगणना अधिकारी नितिन कुमार चौधरी ने बताया कि कान्हीवाड़ा में जनगणना का कार्य शिक्षिका शाहिस्ता अंजुम दिया गया है ग्रामीण द्वारा शिकायत की गई है जनगणना का कार्य मेडम की जगह उनका नाबालिक पुत्र कर रहा है इस पूरे मामले की हमारे द्वारा जांच कराई जायेगी दोषी पाए जाने पर उचित कार्यवाही करी जायगी ।
