डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ नए पुलिस अधीक्षक ने जिले के पत्रकारों के साथ एक औपचारिक मुलाकात की।सभी उपस्थित पत्रकारों का परिचय प्राप्त करने के बाद, पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसपी ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जितना पुलिस बल है उसी का उपयोग करके ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। मैदानी अमले में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव या नया प्रयोग नहीं किया जाएगा।
पत्रकारों की बैठक में पत्रकारों के खिलाफ बिना जांच के तुरंत मामले दर्ज होने का मुद्दा उठा, जिस पर एसपी ने कानूनी प्रावधानों के तहत पूरी सतर्कता बरतने का भरोसा दिया। मीडिया ने नशीली दवा कोरेक्स सीरप के स्थानीय कनेक्शन का मामला भी प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा सड़कों पर हो रहीं एक्सीडेंट को रोकने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालते ही स्थानीय पत्रकारों के साथ एक औपचारिक बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों का परिचय प्राप्त करना और जिले की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना, पुलिस और मीडिया के बीच समन्वय स्थापित करना था।
एसपी ने कहा कि” पुलिस व्यवस्था में पहले से ही सभी जरूरी प्रावधान मौजूद हैं। इसमें फिलहाल फेरबदल की जरुरत नहीं है। वर्तमान में उपलब्ध पुलिस बल को ही सही मार्गदर्शन देकर और उसका पूरा उपयोग करके कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल जमीनी स्तर पर किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है।”
इस बैठक के चलते पत्रकारों ने कुछ गंभीर चिंताएं एसपी के सामने रखीं। मीडियाकर्मियों ने शिकायत की कि कई बार द्वेष भावना से पत्रकारों के खिलाफ बिना किसी जांच के तुरंत मामले दर्ज कर लिए जाते हैं। इस पर नवागत एसपी ने आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसे मामलों में पूरी कानूनी सतर्कता बरती जाएगी।
पत्रकारों ने जिले में सक्रिय नशीली कोरेक्स की ओर पुलिस का ध्यान आकर्षित किया।पुलिस अधीक्षक ने सभी दो पहिये वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील भी की गई। जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों और उनकी रोकथाम के उपायों पर भी दोनों पक्षों के बीच विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, एसडीओपी सतीश द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गा प्रसाद नगपुरे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
