Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीNITI TARA से बदलेगी मैदानी निगरानी की तस्वीर, योजनाओं के क्रियान्वयन पर...

NITI TARA से बदलेगी मैदानी निगरानी की तस्वीर, योजनाओं के क्रियान्वयन पर रहेगी रियल टाइम नजर

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी — सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक दक्षता और मैदानी स्तर पर निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में NITI TARA (नीति तारा) पोर्टेबल डिवाइस को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इसी उद्देश्य से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आकांक्षी जिले एवं विकासखंड रीठी के अधिकारियों के लिए NITI TARA का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने अधिकारियों से कहा कि NITI TARA के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की वास्तविक समय में निगरानी, डेटा का विश्लेषण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और मैदानी स्तर की आवश्यकताओं से जुड़े प्रश्न बेहिचक पूछकर उनका समाधान प्राप्त करने की अपील की।उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की सफलता उसके प्रभावी मैदानी क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। ऐसे में आधुनिक डिजिटल तकनीक का उपयोग कर कार्यों की निगरानी और प्रगति का आकलन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान EdCIL इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को NITI TARA डिवाइस की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पीपीटी के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग, डेटा विश्लेषण, प्रशासनिक कार्यों तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सहित विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पशुपालन, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, योजना एवं सांख्यिकी, जिला शिक्षा केंद्र तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।रियल टाइम मॉनिटरिंग बनेगी मजबूतNITI TARA का प्रमुख उद्देश्य आकांक्षी जिलों एवं विकासखंडों में विकास योजनाओं और विभिन्न सूचकांकों की प्रगति की निगरानी को तकनीक आधारित बनाना है। इसके माध्यम से उपलब्ध आंकड़ों का समय पर विश्लेषण कर योजनाओं की स्थिति को समझने और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाने में मदद मिल सकती है।प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता पर जोरप्रशिक्षण में अधिकारियों को बताया गया कि डिजिटल टूलकिट के उपयोग से प्रशासनिक कार्यों की निगरानी, डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकता है। इससे मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की बेहतर समीक्षा संभव होगी।कुल मिलाकर, NITI TARA को आकांक्षी जिलों एवं विकासखंडों में तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट