खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी– अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 74 पाव अवैध शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8,100 रुपये बताई गई है।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ ग्राम टेढ़ी, शाहपुर और लालपुर में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अकाली सिंह पिता हरिसिंह गोंड (38), निवासी टेढ़ी के कब्जे से 24 पाव, सुनीता बाई पति दिनेश लुनिया (46), निवासी टेढ़ी से 16 पाव, गणेश साहू पिता लिप्पू साहू (55), निवासी शाहपुर से 15 पाव तथा माया बाई बर्मन पति राजकुमार बर्मन (46), निवासी लालपुर से 19 पाव अवैध शराब बरामद की।इस तरह चारों आरोपियों के कब्जे से कुल 74 पाव अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिकाकार्रवाई में चौकी निवार प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंजनी मिश्रा, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति एवं आरक्षक वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
