Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशPanna Madrasa: पन्ना के मदरसे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश...

Panna Madrasa: पन्ना के मदरसे में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश का आरोप, मौलाना गिरफ्तार

डेस्क। पन्ना जिले में एक मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकुरिया मोहल्ले की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है और पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कमरे में बंद कर गलत हरकत करने की कोशिश का आरोप

पुलिस के अनुसार, नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया है कि मदरसे के मौलाना ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। छात्रा के विरोध के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी की वायर काटने का भी आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना छिपाने के लिए मौलाना ने मदरसे में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायर काट दी, ताकि पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड न हो सके। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

आरोपी मौलाना गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से सागर जिले का रहने वाला है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान ने बताया

एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट