सिवनी तहसील/देवेंद्र नामदेव/खबर डिजिटल/ अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, ओजस्विनी एवं राष्ट्रीय महिला परिषद के जनक डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया का सिवनी नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनका एक बार फिर हिंदुत्व वाला अंदाज देखने को मिला, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।
‘हिंदुओं के अनुपात पर जताई चिंता’
डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया ने बताया कि भारत देश में हिंदुओं की संख्या का अनुपात दिन-ब-दिन घट रहा है, जिसके लिए हिंदुओं को एकत्रित होना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने तीन बच्चे सबसे अच्छे का नारा दिया, साथ ही हिंदुओं की 24 घंटे मदद करने के लिए हेल्पलाइन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही 3 महीने में 1 लाख हनुमान चालीसा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शनिवार और मंगलवार के दिन सभी जन सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
10 हजार डॉक्टरों की टीम
डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया ने आगे बताया कि उनके पास 10 हजार डॉक्टरों की टीम है, जोकि सभी हिंदू भाइयों के स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे। साथ ही जिन्हें भी उनकी मदद की जरुरत होगी, वो हेल्पलाइन पर कॉल कर सकता है।


