इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे में बदलाव किया गया है। पहले राहुल गांधी का इंदौर दौरा 12 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन अब उनका दौरा टल गया है। नई तारीख के मुताबिक राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे।
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम
राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कार्यक्रम में वे छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे तथा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
बड़े स्तर पर तैयारियां जारी
कांग्रेस की ओर से इस कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी की योजना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं को जुटाने की है। तारीख में बदलाव के बाद अब आयोजन की तैयारियों को नई समय-सारणी के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।
कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण दौरा
राहुल गांधी का इंदौर दौरा मध्यप्रदेश कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस की नजर खासतौर पर युवा और छात्र वर्ग के बीच अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने पर है।
