Sunday, November 1, 2026
Homeमध्यप्रदेशराहुल गांधी की यात्रा से पहले फिर गूंजा 'घंटानाद'... अबकी बार कांग्रेस...

राहुल गांधी की यात्रा से पहले फिर गूंजा ‘घंटानाद’… अबकी बार कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक की बारी

कैलाश विजयवर्गीय भी घिरे थे 'घंटा' बोलकर

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान पर कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने तीखा पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी जब भी इंदौर आते हैं तो भाजपा को फायदा होता है। रागिनी नायक ने विजयवर्गीय के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘भाजपा को घंटा फायदा होगा।’ उनके इस बयान को कांग्रेस की ओर से भाजपा पर किए गए सीधे राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

राहुल के दौरे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज
राहुल गांधी के इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है। कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद प्रस्तावित है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है।इसी बीच कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी के बाद कांग्रेस की ओर से रागिनी नायक का जवाब सामने आया है। रागिनी नायक ने विजयवर्गीय के दावे को खारिज करते हुए उल्टा भाजपा को ही घेरा।

MP में बारिश का बड़ा अलर्ट! 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 7 जिलों में स्कूल बंद

इंदौर में राहुल के दौरे पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर इंदौर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर भी हाल में भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद सामने आया है। प्रशासन की ओर से नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की अनुमति को लेकर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए।

प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गूंजा ‘घंटानाद’
ऐसे में राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले कैलाश विजयवर्गीय और रागिनी नायक के बीच बयानबाजी ने प्रदेश की सियासत में एक नया मुद्दा जोड़ दिया है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी के दौरे और छात्र संवाद के बाद इसका राजनीतिक असर किस रूप में सामने आता है।

Datia News: दतिया बीजेपी को पोस्टरों से नरोत्तम मिश्रा गायब… सियासत में दिखाई दिया बड़ा बदलाव

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट