रतलाम/रफीक खान/खबर डिजिटल/ पुलिस ने 8-लेन रोड पर राहगीरों को रोककर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। 5 जनवरी 2026 को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम साँवलियारूण्डी निवासी राकेश मईड़ा अपनी पत्नी संगीताबाई के साथ जा रहे थे। वालारुण्डी कट के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोका और धमकाकर 23,900 रुपये नकद, एक ओप्पो मोबाइल और करीब 6,000 रुपये कीमत की चांदी की चूड़ियां लूट लीं।
शिवगढ़ पुलिस ने की विशेष टीम गठना
शिकायत मिलने पर थाना शिवगढ़ में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। साइबर सेल और सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया।
सुनियोजित डकैती का खुलासा
पूछताछ में यह पता चला कि यह लूट नहीं बल्कि सुनियोजित डकैती थी। इसलिए मामले में धारा 310 (2) BNS भी जोड़ी गई। पुलिस ने कैलाश हाडा, फतेहसिंह उर्फ फतिया, दिनेश उर्फ कालू, बाबूलाल उर्फ बबलू, सतीश कटारा और लखन हाडा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 87,250 रुपये का माल बरामद हुआ, जिसमें चांदी की दो चूड़ियां, एक ओप्पो मोबाइल, नकद 6,350 रुपये और वारदात में उपयोग की गई HF Deluxe बाइक शामिल है।
आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया
इस सफलता में प्रशिक्षु डीएसपी अनीषा जैन, बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान और साइबर सेल सहित शिवगढ़ पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। सभी आरोपियों को न्यायालय सैलाना में पेश किया गया।


