Friday, October 18, 2024
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशहोमगार्ड के 480 पदों पर जल्द होगी भर्ती

होमगार्ड के 480 पदों पर जल्द होगी भर्ती

पुलिस मुख्यालय के होमगार्ड विंग में 480 पदों पर जल्द भर्ती होगी। इसके लिए होमगार्ड मुख्यालय ने एक प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। केबिनेट में स्वीकृत होने के बाद 6 माह में स्वीकृत पदों की भरने की प्रकि्रया को पूरा कर लिया जाएगा।

भोपाल : पुलिस मुख्यालय के होमगार्ड विंग में 480 पदों पर जल्द भर्ती होगी। इसके लिए होमगार्ड मुख्यालय ने एक प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। केबिनेट में स्वीकृत होने के बाद 6 माह में स्वीकृत पदों की भरने की प्रकि्रया को पूरा कर लिया जाएगा।

अभी उज्जैन में महाकाल मंदिर की सुरक्षा निजी सुरक्षा एजेंसी के हाथ में है, लेकिन इस भर्ती में जो जवान सिलेक्ट होंगे उनको महाकाल मंदिर की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। क्योंकि मंदिर सुरक्षा को लेकर कई विवादित मामले सामने आ चुके हैं।

होमगार्ड के जवानों की तैनाती का कारण यह है कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर पूरा नियंत्रण सरकार के हाथों में रहेगा। इसी लिए निजी सुरक्षा गार्डो को सुरक्षा के काम से मुक्त कर दिया जाएगा। होमगार्ड के आला अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में पहले से ही होमगार्ड की संख्या कम है इस लिए उनको दूसरे जिलों से पदस्थ नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि पृथक रूप से एक भर्ती प्रस्ताव ही भेजा गया है। इतना ही नहीं, हर जिले में होमगार्ड जवान देने के लिए मुख्यालय के अलग भर्ती प्रस्ताव भी बना रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट