Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकिसानों के लिए राहत — नीम कोटेड यूरिया की दो और रैक...

किसानों के लिए राहत — नीम कोटेड यूरिया की दो और रैक झुकेही पहुंची, 1652 मीट्रिक टन उर्वरक हुआ उपलब्ध


किसानों के लिए राहत — नीम कोटेड यूरिया की दो और रैक झुकेही पहुंची, 1652 मीट्रिक टन उर्वरक हुआ उपलब्ध

कटनी – रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में नीम कोटेड यूरिया खाद की दो और रैक झुकेही रैक प्वाइंट पर पहुंच गई हैं, जिनसे 1652 मीट्रिक टन यूरिया कटनी जिले को मिला है।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संवाद और प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते जिले में उर्वरकों की कमी न हो, इसके लिए तेजी से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

पहले भी मिली थी बड़ी खेप
इससे पहले 12 नवंबर को यूरिया और एनपीके की 4 रैक झुकेही पहुंची थीं, जिनसे कुल 4240 मीट्रिक टन खाद जिले को उपलब्ध हुई थी।

2690 मीट्रिक टन यूरिया
1550 मीट्रिक टन एनपीके
उर्वरक जिलेभर में भेजा जा रहा

झुकेही रैक प्वाइंट से खाद का परिवहन कर इसे विभिन्न डबल लॉक केंद्रों और सोसायटियों तक भेजा जा रहा है। कलेक्टर तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि—

  • खाद वितरण केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए
  • किसानों से लगातार संवाद रखा जाए
  • पीओएस मशीन में स्टॉक मिलान कर भौतिक सत्यापन किया जाए
  • वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जाए ताकि किसानों को खाद आसानी से मिल सके

उर्वरक का जिले में वितरण इस प्रकार
उपसंचालक कृषि के अनुसार नई आई 1652 मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन इस प्रकार किया जाएगा—
डबल लॉक केंद्र
कटनी: 362 मीट्रिक टन
बहोरीबंद: 210 मीट्रिक टन
मझगवां-बड़वारा: 120 मीट्रिक टन

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कटनी
450 मीट्रिक टन

*सीएमएस सोसायटी/
CMS कटनी: 55 MT
CMS उमरियापान-ढीमरखेड़ा: 55 MT
CMS रीठी: 50 MT
CMS बड़वारा: 50 MT
CMS बाकल: 50 MT
CMS स्लीमनाबाद: 50 MT
CMS ढीमरखेड़ा: 50 MT

एमपी एग्रो कटनी
100 मीट्रिक टन

इस आवंटन से जिलेभर के किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार आसानी से यूरिया उपलब्ध रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट