P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसीएम मोहन यादव से मिले बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी, ये हुई बात!

सीएम मोहन यादव से मिले बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी, ये हुई बात!

पुष्पगुच्छ देकर किया अभिवादन

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर रीवा एयरपोर्ट से शुरू होने वाली रीवा-दिल्ली एवं रीवा-इंदौर हवाई सेवाओं की सौगात के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बीजेपी विधायक ने पुष्पगुच्छ देकर सीएम का अभिवादन किया, जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार

विधायक तिवारी राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रभावी नेतृत्व में विंध्य क्षेत्र को यह ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने बताया कि 10 नवंबर से रीवा से दिल्ली के लिए 72 सीटर विमान का संचालन शुरू होगा, जिससे रीवा, विंध्य और आसपास के जिलों के लोगों को नियमित वायुसेवा का लाभ मिलेगा।

सीएम से क्या बात हुई?
सीएम डॉ. मोहन यादव से बैठक के दौरान विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर भी मुख्यमंत्री से विस्तृत चर्चा की और विभिन्न विकास परियोजनाओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। विधायक ने कहा, “यह हवाई सेवा विंध्य की प्रगति की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी और इससे व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति मिलेगी।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट