रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा के सुपर स्पेशलिटी में पूर्व सांसद वेदांती महाराज ने आखिरी सांस ली, रविवार को डॉ. रामविलास वेदांती महाराज को सेप्टीसीमिया के चलते भर्ती कराया गया था, रविवार की सुबह कार्डियक अरेस्ट आया, डॉक्टरों की टीम ने रिवाइव किया, फिर मल्टीऑर्गन हो फेल गए।
एम्स में करना था एयरलिफ्ट
डॉक्टर रामविलास वेदांती महाराज का रविवार की सुबह रीवा की सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण निधन हो गया। डॉक्टर वेदांती को रविवार के दिन सेफ्टीसीमिया के चलते सुपर स्पेशलिटी में भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान सूबे के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी डॉ वेदांती का हाल जानने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने डॉक्टर वेदांती को एयर लिफ्ट कराकर एम्स भेजने की दिशा निर्देश दिए थे।
अचानक आया कार्डियक अरेस्ट
इसी दौरान रविवार की सुबह डॉक्टर वेदांती को कार्डियक अरेस्ट आया इसके बाद विशेषज्ञों के दल ने तात्कालिक उपचार देते हुए डॉक्टर वेदांती के जीवन को स्थिर बनाए रखा, इससे पहले की पूर्व सांसद की हालत में कुछ सुधार हो पाता और उन्हें एयरलिफ्ट किए जाने की संभावना बनती डॉ वेदांती के मल्टी ऑर्गन फेल हो गए और उनका निधन हो गया।


