रीवा/अरविंद तिवारी। रीवा जिले के गोविंदगढ़ किले के पास पिकनिक मनाने गए पति-पत्नी के साथ बड़ी वारदात हुई। दो आरोपियों ने दंपति को बंधक बनाकर घंटों तक बेरहमी से पीटा और उनसे 30 हज़ार रुपये नकद व 3 मोबाइल फोन लूट लिए। इस दौरान पत्नी से छेड़छाड़ भी की गई।
खंभों से बांधकर पीटा
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पति-पत्नी को लाठी और लोहे की रॉड से पीटने के बाद दोनों को अलग-अलग खंभों से बांध दिया। पीड़ित दंपति घंटों तक बंधक बने रहे।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों – शिवकुमार मिश्रा और महेन्द्र लोनिया – को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटे गए पैसे, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की।
DSP ने की अपील
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी उदित मिश्रा ने बताया कि मामले में तेजी से कार्रवाई की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे सुनसान स्थानों पर अकेले न जाएं।


