P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशउमरियापान में नवरात्र पर्व पर निकली विशाल चुनरी यात्रा,बड़ी माई को लाल...

उमरियापान में नवरात्र पर्व पर निकली विशाल चुनरी यात्रा,बड़ी माई को लाल और महाकाली को चढ़ाई गई काले रंग की 211 मीटर लंबी चुनरी,विधायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे शामिल

उमरियापान में 211 मीटर चुनरी यात्रा: बड़ी माई और महाकाली मंदिर में भक्तिभाव उमड़ा

खबर डिजिटल. अंकित झारिया. उमरियापान :- शारदेय नवरात्रि पर्व की पंचमी तिथि पर शुक्रवार को उमरियापान में भक्तिभाव और आस्था से ओतप्रोत विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। मचखण्डा मोहल्ला स्थित बड़ी माई मंदिर से शुरू हुई चुनरी यात्रा बैंड-बाजों की गूंज के साथ कटरा बाजार, न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक से होकर स्लीमनाबाद मार्ग स्थित बड़ी माई मंदिर पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं ने मातारानी को 211 मीटर लंबी लाल रंग की चुनरी अर्पित की। इसके बाद चुनरी यात्रा पुनः बड़ी माई मंदिर से शुरू हुई चुनरी यात्रा झंडा चौक, बस स्टैंड, बावली मंदिर होते हुए चंडी माता मंदिर पहुँची। यहाँ पर विराजी महाकाली माता को भक्तों ने 211 मीटर लंबी काले रंग की चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने मातारानी की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।यात्रा में मां अंबे की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश रखकर चल रही थीं, जबकि श्रद्धालु भाव खेलते और दंड भरते हुए माता के दरबार तक पहुँचे। चुनरी यात्रा में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल हुए।थाना प्रभारी दिनेश तिवारी बल सहित व्यवस्था में मौजूद रहे।मातारानी के भक्त प्रमोद असाटी, अतुल असाटी सहित आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पिछले चार वर्षों से नवरात्रि पर्व पर यह विशाल चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। उमरियापान स्थित बड़ी माई मंदिर प्रदेशभर में विख्यात है, जहाँ नवरात्रि पर्व पर हजारों श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर आते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट