रीवा/ अरविन्द तिवारी / खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के रीवा में मासूम की मौत मामले में परिजन ने कहा कि FIR नहीं हुई तो डिप्टी सीएम आवास के बाहर अंतिम संस्कार करेंगे। बतादें कि रीवा में डेढ़ साल की मासूम की मौत के बाद सियासी और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। यह तब हुआ जब बेघर हुए परिवार की बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
नातिन की इलाज के दौरान मौत
शनिवार को परिजन शव लेकर IG कार्यालय पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। मामला रीवा जिले के लोही गांव का है। बृजभान सेन की 1 वर्ष 4 माह की नातिन अन्नपूर्णा सेन की इलाज के दौरान AIIMS Bhopal में मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : पुलिस की चलती गाड़ी से कूदकर फरार आरोपी को गिरफ्तार – Khabar Digital
रसूखदारों के दबाव में घर गिरा दिया
परिजनों का आरोप है कि रसूखदारों के दबाव में रामनाथ सेन का घर गिरा दिया गया, जिसके बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। कड़ाके की ठंड में बच्ची बीमार पड़ी। पहले उसे Sanjay Gandhi Memorial Hospital में भर्ती कराया गया, हालत बिगड़ने पर भोपाल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृत मासूम का पिता ने दी जानकारी
शनिवार को परिजन मासूम का शव लेकर IG कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। परिवार ने कुछ स्थानीय लोगों और सत्ता संरक्षण का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि हत्या का प्रकरण दर्ज नहीं हुआ तो अमहिया स्थित डिप्टी सीएम आवास के बाहर बच्ची का अंतिम संस्कार करेंगे। पीड़ित परिवार की मांग है कि घर गिराने वालों पर तत्काल आपराधिक मामला दर्ज हो, संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और परिवार को पुनर्वास व आर्थिक सहायता दी जाए। मृत मासूम का पिता अमर बहादुर सेन ने पूरे घटना की जानकारी खबर डिजिटल के संवाददाता को दी।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बीपीएल कार्ड की अनिवार्यता का गरमाया मुद्दा… जनता की राय ! – Khabar Digital


