P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरायपुर सोनौरी को तहसील बनाने की मांग तेज, स्वाभिमान सभा में जनता...

रायपुर सोनौरी को तहसील बनाने की मांग तेज, स्वाभिमान सभा में जनता ने भरी हुंकार

रीवा/अरविंद तिवारी/खबर डिजिटल। त्योंथर तहसील अंतर्गत रायपुर सोनौरी को तहसील बनाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इसी मुद्दे को लेकर युवा किसान मजदूर एकता मंच त्योंथर के बैनर तले रायपुर में स्वाभिमान सभा का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और सरकार से तत्काल मांग पूरी करने की हुंकार भरी।

मुख्य मांगे:
रायपुर सर्किल को नई तहसील का दर्जा मिले।
रायपुर सोनौरी को नगर परिषद बनाया जाए।
रायपुर सोनौरी चौकी को थाने में अपग्रेड किया जाए।
बरहौ पार में लिफ्ट और पुलिस चौकी की स्थापना हो।

सभा में मुख्य अतिथि डॉ. आर.पी. गौतम और विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी शंकर मिश्र ने लोगों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि रायपुर सोनौरी त्योंथर की हृदयस्थली है और इसे मऊगंज में मिलाने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध होगा।

किसान नेता ललित मिश्र ने आंदोलन को और तेज करने का एलान करते हुए कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा और आगे जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा।

सभा के अंत में नायब तहसीलदार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जनपद सदस्यों, सरपंचों और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थिति रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट