रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल। मऊगंज के पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में पढ़ाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्लास रूम में लगे डिजिटल बोर्ड पर अचानक भोजपुरी अश्लील गाने का वीडियो चलने से छात्राओं में रोष फैल गया।
शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से लगाए गए डिजिटल बोर्ड का इस तरह से दुरुपयोग न केवल शर्मनाक है, बल्कि डिजिटल शिक्षा पर भी सवाल खड़ा करता है। वायरल वीडियो में छात्र क्लास के बीच बेशर्मी से अश्लील गाने का मज़ा लेते नजर आ रहे हैं।
वीडियो देखने का लिंक – https://www.facebook.com/share/v/16q6CUMDCD
सूत्रों के अनुसार, कुछ छात्रों ने क्लास रूम का लॉकर तोड़कर प्रोजेक्शन मशीन निकाली और उसमें भोजपुरी वीडियो चलाया। छात्राओं ने इसे असहज और शर्मनाक बताते हुए विरोध दर्ज किया।
मामला सामने आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विभाग ने कॉलेज प्रबंधन को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
यह घटना बताती है कि तकनीक के दुरुपयोग से शिक्षा व्यवस्था की गंभीर पोल खुल रही है और अनुशासनहीन छात्रों के हौसले भी बढ़ रहे हैं। अब देखना होगा कि इस घटना पर आगे क्या कार्रवाई होती है।


