P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSemaria Police Big Action: 55 कफ सिरप, पिस्टल और कारतूस के साथ...

Semaria Police Big Action: 55 कफ सिरप, पिस्टल और कारतूस के साथ कुख्यात आरोपी गिरफ्तार

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ Semaria Police Big Action: रीवा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सेमरिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शैलेन्द्र गौतम उर्फ विवेक उर्फ कल्लू निवासी कौडिहाई के रूप में हुई है।

आरोपी बिना नंबर की बाइक से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से 55 नग अवैध नशीली “ऑनरेक्स” कफ सिरप, एक पिस्टल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से हत्या समेत तीन गंभीर अपराध दर्ज हैं।

सेमरिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में नशे के कारोबार से जुड़े गिरोहों में हड़कंप मच गया है। सेमरिया पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान तेज़ है। अब देखना होगा कि इस गिरफ्तारी के बाद नशे के नेटवर्क के और कौन से चेहरे बेनकाब होते हैं।

बाइट: थाना प्रभारी सेमरिया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट