सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ रूप चौदस के पावन अवसर पर सिंहस्थ परिवार एनजीओ द्वारा शहर में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के सिविल लाइन में डॉ. सर हरि सिंह गौर, स्वामी विवेकानंद, एवं अमर शहीद कालीचरण स्मारक की प्रतिमाओं की सफाई, धुलाई एवं माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर नगर के लोकप्रिय विधायक माननीय शैलेन्द्र कुमार जैन सपत्नीक उपस्थित रहे।
‘स्वच्छता केवल कर्म नहीं, संस्कार है’ – शैलेन्द्र कुमार जैन, विधायक
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता केवल कर्म नहीं, बल्कि एक संस्कार है। जब हम अपने महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्वच्छ रखते हैं, तो यह केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि उनके आदर्शों के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। स्वच्छ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है।’ विधायक जैन ने उपस्थित युवाओं को संदेश दिया कि वे अपने आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए नियमित रूप से ऐसे अभियानों में भाग लें और स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाएं।
कार्यक्रम में लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री जैन, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, पप्पू तिवारी, तथा सिंहस्थ एनजीओ अध्यक्ष लकी सोनी सराफ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुशील पटेल, अश्विनी शिवानी चौबे, अमित घारू, अमन गौतम, समर्थ, ईशा, सिद्धार्थ, अभिषेक, शुभम्, तृप्ति, महक, कैलाश, राजीव, आन्या, स्नेहा, झीनु, जितेंद्र, ओम कुशवाहा, श्रुति सहित सिंहस्थ परिवार के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे सागर नगर को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी बनाए रखने में अपना योगदान देते रहेंगे।


