सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ बीती रात सागर के राहतगढ़ वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने शिकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मादा हिरण का मांस, एक 22 बोर की राइफल, 15 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस और दो सागौन की सिल्ली बरामद की गई है। साथ ही घटना में उपयोग की जा रही दो चार पहिया गाड़ियां भी जब्त की गई हैं।
टेहरा–टेहरी के जंगलों की घटना
घटना बेरखेड़ी बीट के टेहरा–टेहरी के जंगलों की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी मनीष सिंह ठाकुर को सूचना मिली थी कि दो वाहनों में सवार कुछ लोग जंगल में शिकार की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही विभाग ने एक टीम मौके पर भेजी और घेराबंदी कर शिकारियों को दबोच लिया।
आरोपियों से पास ये हुआ बरामद
आरोपियों के पास से मादा हिरण का मांस,22 बोर की राइफल,15 जिंदा कारतूस,3 खाली कारतूस, 2 सागौन की सिल्ली,दो चारपहिया वाहन बरामद किया गया। वहीं पकड़ाए आरोपियों की पहचान बसीम खान, निवासी मंडी बामौरा (सीहोरा रोड,ओमकार आदिवासी, निवासी टेहरा–टेहरी) राजू आदिवासी, निवासी सेमरामेढ़ा के रुप में हुई है। वहीं वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही जब्त वाहनों को राजसात करने की कार्रवाई भी प्रस्तावित है।
