P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकार समेत नदी में गिरे डॉक्टर शशांक सेठिया… इलाज के दौरान मौत

कार समेत नदी में गिरे डॉक्टर शशांक सेठिया… इलाज के दौरान मौत

अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ उचेहरा कस्बे में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बरुआ तिराहे के पास पुराने पुल से एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में एकमात्र व्यक्ति डॉ. शशांक सेठिया थे, जो उचेहरा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ हैं।

स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर
स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया और डॉ. सेठिया को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए उचेहरा अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने एहतियातन उन्हें जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया था जहां उनकी मौत हो है।

हादसे के कारणों की जांच जारी
बताया गया कि डॉ. सेठिया मूलतः उचेहरा कस्बे के वार्ड क्रमांक 4 के निवासी हैं और लगभग एक वर्ष से उचेहरा अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट