Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशबीत गए 17 साल… बिजली के पोल तार बिन अधूरे… आखिर जिम्मेदार...

बीत गए 17 साल… बिजली के पोल तार बिन अधूरे… आखिर जिम्मेदार कौन?

बिजली बिल वसूलने में अव्वल

सतना/अंकित शर्मा/खबर डिजिटल/ सतना ग्राम पंचायत कुसियरा के अंतर्गत आने वाले नई बस्ती और खैरी कोठार गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यह कारनामा बिजली विभाग का है, यहां पर आज से लगभग 15 से 17 साल पहले बिजली विभाग के द्वारा बिजली के पोल लगाए गए थे, यह पोल तब लगाए गए थे, जब तत्कालीन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का खैरी कोठार गांव में आना हुआ था, तो इसी को देखते हुए बिजली विभाग में बिजली के खंभे लगाए थे, पर खंभे तो लगा दिए लेकिन पर तार लगाना भूल गए, लगभग 17 वर्ष गुजर जाने के बाद भी स्थिति जस की तश है।

यह है चौंकाने वाला मामला
यहां निवास कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की गई, पर नतीजा सिफर ही रहा। कई बार पूर्व और वर्तमान विधायकों से भी इसकी चर्चा की गई, पर नतीजा शून्य रहा। आज भी लोग खतरे से खेल कर अपने घर की बिजली जलाने को मजबूर हैं। बड़ी बात यह है कि बिजली विभाग ने बाकायदा कनेक्शन दे रखे हैं और बिल भी समय-समय पर वसूल करते है। पर सुविधा के नाम पर आज तक लोगों के घरों तक बिजली की लाइन नहीं पहुंचा सके।

मुख्यालय के करीब है गांव
यह गांव जिला मुख्यालय से महेज 13 किलोमीटर की दूरी पर है, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिजली विभाग के अधिकारी कितने उदासीन हैं, और किस प्रकार से अपने कार्य को कर रहे हैं। लोग अपने खर्चे पर खंभे से 500 मीटर तक खुद की बिजली की तार लगाकर लाइट जला रहे हैं, इससे खेती में भी बड़ा नुकसान हो रहा है। आए दिन करंट लगने का डर लगा रहता है कई बार कई मवेशी तार में फंसकर अपनी जान गंवा चुके हैं, पर आज तक बिजली विभाग सो रहा है। इस पर जब अधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने जवाब दिया कि जल्द काम करा दिया जाएगा, लेकिन होगा क्या ये तो वक्त ही बताएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट