P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबैतूल: तेज रफ्तार जीप ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, हादसे में...

बैतूल: तेज रफ्तार जीप ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, हादसे में छात्रा की मौत

तेज रफ्तार से हादसा

बैतूल/सचिन जैन/खबर डिजिटल/ भैंसदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पूर्णा के पास तेज रफ्तार तूफान जीप ने एक स्कूल वैन को टक्कर मार दी। हादसे के समय वैन में 12 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में केजी-2 की छात्रा हर्षिता पाटनकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य बच्चे और वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भैंसदेही अस्पताल लाया गया, जहां से पांच बच्चों को हालत गंभीर होने पर बैतूल रेफर किया जा रहा है। हादसे के बाद जीप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट