सिवनी/ कान्हीवाडा/ खबर डिजिटल/ बन्देवार संतोष/ ek ped maa ke naam campaign 2026 – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल कान्हीवाड़ा द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए समाज को प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी दिलीप बघेल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
अधिक से अधिक वृक्षा लगाने की अपील
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जनपद सदस्य इंद्रकुमार जंघेला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक सतत अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीराम ठाकुर वरिष्ट पत्रकार, संतोष बन्देवार मिडिया प्रभारी , उपाध्यक्ष विनोज (बबलू) ठाकुर, मडंल उपाध्यक्ष महेश चन्द्रवंशी मंडल मंत्री अजय ठाकुर, मुदस्सिर खान, दीवान चंद्रवंशी,विजय ठाकुर, सोनू बंदेवार, सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के संदेश के साथ हुआ।
ब्रह्माकुमारी कांहीवाड़ा सेवा केंद्र के भाई बहनों ने किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी कांहीवाड़ा सेवा केंद्र के भाई बहनों ने और स्थानीय लोगों के साथ वृक्षारोपण किया और वृक्ष लगाने की शपथ ग्रहण किया धरती हमारी मां है प्रकृति को बचाना हमारा कर्तव्य है इसे हरा भरा रखना हमारी जिम्मेदारी एक पेड़ हर एक व्यक्ति का जीवन बचाता है यही पर्यावरण दिवस हमें सिखाता है हम हरियाली बढ़ाएं हर कोई एक पेड़ लगाए पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
