P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशगौशाला में सब्जियां खिलाने वाले अनुज नामदेव की कहानी… पौष्टिक सब्जियां का...

गौशाला में सब्जियां खिलाने वाले अनुज नामदेव की कहानी… पौष्टिक सब्जियां का गौमाता का भंडारा

गौसेवा की अनूठी मिसाल

देवेंद्र नामदेव/सिवनी तहसील/खबर डिजिटल/ आपको आज बता रहे हैं गौसेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई है। सिवनी में गौसेवक अनुज नामदेव एक छोटे से शहर सिवनी में रहने वाले युवक हैं जिन्होंने गौशाला में जाकर गौमाता को सब्जियां खिलाने का निर्णय लिया। वह हर दिन गौशाला जाते हैं और गायों को ताजी सब्जियां खिलाकर आते हैं। उसकी इस आदत ने गौशाला के लोगों को बहुत प्रभावित किया है।

‘गौमाता की सेवा सौभाग्य की बात’
गौशाला के लोगों ने बताया कि अनुज नामदेव की इस आदत ने गायों को बहुत खुश किया है। गायें उसकी आवाज सुनकर ही उसके पास आ जाती हैं और वह उन्हें प्यार से सब्जियां खिलाता है। गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा कब मिलेगा, यह बाद की बात है, लेकिन जिस तरह से अनुज नामदेव गौमाता को दुलार कर रहे हैं, वो अपने आप में एक नजीर पेश करती है।

गौमाता का पेट भरने से मिलती है शांति
अनुज नामदेव ने बताया कि वह गायों को सब्जियां खिलाने से उसे बहुत शांति मिलती है, और वह अपने दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ऐसा करते है। गौशाला के लोगों ने अनुज नामदेव की इस आदत की प्रशंसा की और कहा कि वह एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि युवक की इस आदत ने गौशाला के लोगों को गायों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट