P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: आरईएस विभाग की लापरवाही उजागर… 4 साल से अधूरा पड़ा पाटर...

सिवनी: आरईएस विभाग की लापरवाही उजागर… 4 साल से अधूरा पड़ा पाटर वर्कशॉप

कुम्हार समाज में नाराजगी

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ जनपद पंचायत सिवनी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कान्हीवाड़ा में मंडला रोड पर श्मशान घाट के सामने कौशल विकास योजना के अंतर्गत कुम्हार समाज की आजीविका एवं पारंपरिक हस्तकला को संरक्षित करने के उद्देश्य से अहम काम किया जा रहा है, केंद्र सरकार की श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुबान मिशन के तहत 1 करोड़ 53000 की राशि से कुम्हार समाज के उत्थान के लिए एक पाटर वर्कशॉप का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

टेंडर नहीं हो पाया कंप्लीट
इस निर्माण कार्य के लिए 2019 में टेंडर निकाला गया था लेकिन किन्हीं कारण से यह टेंडर कंप्लीट नहीं हो पाया पुनः 2021 में रि टेंडर निकला गया जिसे ठेकेदार शुभम जायसवाल द्वारा लिया गया इस बिल्डिंग को 2023 में कंप्लीट हो जाना था लेकिन ठेकेदार की लापरवाही और आर ई एस विभाग की उदासीनता के चलते समय सीमा पर कार्य नहीं हो पाया आज 4 वर्ष हो चुके हैं मगर इस निर्माणाधीन बिल्डिंग पर ना तो आर ई एस विभाग ध्यान दे रहा है और नाहीं प्रशासन।

कुम्हार समाज के लोगों का कहना
लगातार हमारे द्वारा हमारे द्वारा जिला कलेक्टर सहित 181 पर शिकायत की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है यदि यह बिल्डिंग कंप्लीट हो जाती तो कुम्हार समाज के कई युवाओं को रोजगार मिलता है कुम्हार समाज के लोग पलायन नहीं करते।

चौकीदार का कहना
लंबे समय से यह काम बंद पड़ा है कोई भी अधिकारी इस काम को देखने नहीं आ रहे है जो सामान रखा हुआ है वह धीरे-धीरे चोरी हो रहा है।

जनपद सदस्य इंद्र कुमार जंघेला का कहना
केंद्र सरकार की रुबान मिशन योजना एक सफलतम योजना है प्रशासन की लापरवाही के चलते यह काम अधूरा पड़ा हुआ है लगातार मेरे द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत की जा रही है 181 में भी की गई है इसके बाद भी यह काम अधूरा पड़ा है।

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा
सरकार हमारी है और मेरे संज्ञान में यह लाया गया है इस काम में जो भी कमियां है और जो भी दोषी हैं उसे पर जरूर कार्रवाई कराई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट