P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडिंडौरी: बकायादारों पर बिजली विभाग का हंटर… उखाड़ ले गए स्टोन क्रेशर...

डिंडौरी: बकायादारों पर बिजली विभाग का हंटर… उखाड़ ले गए स्टोन क्रेशर से भारी भरकम ट्रांसफार्मर

लाखों का बिजली बिल बकाया

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडोरी जिले के विकासखंड शाहपुरा में बिजली विभाग में बकायादारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्टोन क्रेशर का ट्रांसफार्मर ही उखाड़ कर ले गए। बिजली विभाग द्वारा अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कई बार की चेतावनी देने के बाद और सरकारी छूट की अपीलों को नजर अंदाज करना एक स्टोनक्रेशर मालिक को भारी पड़ गया। बकाया राशि जमा ना होने पर विभाग ने न सिर्फ बिजली काटी बल्कि परिसर में स्थापित 200 केवीए का विशाल ट्रांसफार्मर भी उखाड़ कर ले गए।मामला शाहपुरा के अंतर्गत आने वाले श्रीमती रेखा गोस्वामी पति उदयगिरि गोस्वामी के स्टोन क्रेशर का है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्विस क्रमांक 11 520 27387 पर लंबे समय से भारीभरकम 8, 50000 का बिजली बिल की राशि लंबित थी।

लाखों का बिजली बिल बकाया
अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी ‘समाधान योजना’ के तहत उन्हें भारी छूट की बात कही थी और कई बार समझाइस देने के बाद भी नियत समय तक भुगतान नहीं किया गया तब जाकर विभाग में कड़ा रूख अपनाया। विद्युत अधिकारी आरसी साहू के नेतृत्व में जब विभाग की टीम ट्रांसफार्मर हटाने पहुंची, तो वहां की स्थिति तनावपूर्ण हो गई। उपभोक्ता पक्ष की ओर से शासकीय कार्य में बाधा डालने की कोशिश की गई और बहस एवं विवाद की स्थिति निर्मित हुई।

प्रशासन को दी जानकारी
मामले की गंभीरता देखते हुए प्रशासन को सूचित किया गया इसके उपरांत एसडीएम शाहपुरा ऐश्वर्य वर्मा के साथ भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। इसके उपरांत पुलिस की देखरेख में सफलतापूर्वक ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया पूरी हो सकी। विभाग का कहना है कि सरकार द्वारा उपभोक्ता को राहत देने के लिए हम योजना लाते हैं लेकिन यदि जानबूझकर बकाया राशि नहीं चुकाई जाती तो विभाग के द्वारा ऐसे ही सक्त कार्रवाई की जाती रहेगी। एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने स्पष्ट किया है कि राजस्व वसूली के कार्यों में बाधा डालने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट