सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ जिले के छपारा विकासखंड अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला ताखला में स्वसहायता समूह के द्वारा पिछले 5 दिनों से छोटे-छोटे मासूम छात्र-छात्राओं को मध्यान भोजन नहीं दिया जा रहा है, छात्र-छात्राओं ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो सभी एकजुट होकर स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
अभिभावकों ने लगाया आरोप
अभिभावकों का आरोप है कि स्वसहायता समूह बच्चों के हक का निवाला छीन रहे हैं तो दूसरी ओर स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक का कहना है कि स्वसहायता समूह द्वारा बच्चों को खाना नहीं दिया जा रहा है समूह के द्वारा यह कारण बताया गया कि उन्हें सोसाइटी से खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो रहा है इस वजह से बच्चों को मध्यान भोजन नहीं दिया जा रहा, शिक्षक के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है।
सवालों के घेरे में अधिकारी
सवाल यह खड़ा होता है कि मध्य प्रदेश शासन प्राथमिक शाला में छोटे-छोटे मासूम बच्चों को भरपेट भोजन देने के लिए योजना संचालित कर रही है, पर स्कूल प्रबंधन और स्वसहायता समूह मिलकर बच्चों के हक का निवाला छीन रहे हैं, अब देखने वाली बात होगी की अभिभावकों के हंगामा के बाद क्या छोटे-छोटे मासूम बच्चों को समय पर रोजाना मध्यान्ह भोजन मिलेगा।


